Search Any Story

Showing posts with label KidsStoriesHindi. Show all posts
Showing posts with label KidsStoriesHindi. Show all posts

कैसे किशमिश ने डराया खूंखार शेर को! | Kids Story

एक खूबसूरत गांव था। चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ। पहाड़ी के पीछे एक शेर रहता था। जब भी वह ऊंचाई पर चढ़कर गरजता था, तो गांव वाले डर के मारे कांपने लगते थे।

कड़ाके की ठंड का समय था। सारी दुनिया बर्फ से ढंकी हुई थी। शेर बहुत भूखा था। उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। शिकार के लिए वह नीचे उतरा और गांव में घुस गया।

KWStoryTime_HindiKidsStories

बंदर और कछुआ | Kids Story

आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं, अफ्रीका मैं काफी प्रचलित है। यह कहानी एक बंदर और कछुए की है।

एक समय की बात है एक बड़े से जंगल में एक शैतान और चालबाज बंदर रहता था, जो अक्सर जानवरों को तंग करता था और उनका मजाक उड़ाया करता था।


KidsStoriesHindi

राहुल का लाल कप | Kids Story

आज हम आपको राहुल की कहानी सुनाएंगे! राहुल एक समझदार लड़का था, लेकिन वह पढाई के मामले में हमेशा मेहनत करने से बचता था। एक बार जब उसका पसंदीदा कप टूट गया तो माँ ने उसे बाज़ार से खुद जाकर एक अच्छा कप लाने को कहा। पहली बार राहुल को इस तरह का कोई काम मिला था, वह मन ही मन खुश हो रहा था कि चलो इसी बहाने उसे बाहर जाने को मिलेगा और उतनी देर कोई पढने के लिए नहीं कहेगा।



कैसे बचाई मुकेश ने अपनी जान जादुई जिन से | Kids Story

एक समय की बात है एक गांव में मुकेश नाम का मछुआरा रहता था। वह हर दिन मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में जाता। आज भी मुकेश मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में अपनी नाव लेकर पहुंच गया था, लेकिन गलती से वह दूर निकल गया। वहां पर उसे बहुत सारी बड़ी-बड़ी मछलियां तो मिली, साथ ही एक बोतल भी मिली।

HindiStories_KWStoryTime

गोलू गधे की नासमझी | Kids Story

एक समय की बात है, एक खूबसूरत जंगल में गब्बर शेर का राज चलता था। गब्बर शेर ने पूरी उम्र खूब शिकार किए, परंतु अब वह बूढ़ा हो गया था और शिकार नहीं कर पाता था। इसलिए उसने एक चालाक लोमड़ी को अपना मंत्री बनाया और उससे कहा कि वह रोज उसके लिए शिकार ढूंढ कर लाए।

लोमड़ी बहुत ही चालाक थी, वह रोज अलग-अलग जानवरों को बहला-फुसलाकर शेर के पास शिकार करने के लिए ले आती। आज भी लोमड़ी गब्बर शेर के लिए खाना ढूंढने निकल पड़ी थी। चलते-चलते उसे रास्ते में ही गोलू गधा दिखा।

HindiKidsStories_KWStoryTime

मोनू बंदर की शरारत का परिणाम | Kids Story

एक खूबसूरत गांव था, उस गांव में बहुत सारे वृक्ष लगे थे। उन खूबसूरत वृक्षों के ऊपर बहुत सारे बंदर रहते थे, वह दिन भर वहां उछल कूद करते।

उन बंदरों में से एक बंदर बहुत शरारती था, उसका नाम था मोनू! वह हर दिन गांव के सभी घरों में उधम मचाता। कभी उनके घर में घुसकर चीजें तोड़ देता, कभी छत पर सूखते हुए कपड़े फाड़ देता, कभी बच्चों की किताबें फाड़ देता, तो कभी किचन में रखा हुआ खाना चुरा लेता। कभी-कभी खेलते हुए बच्चों को चोट भी पहुंचाता।

KWStoryTime_KidsStoriesInHindi


कैसे कि बेचारे शेर की चतुर कौए ने सहायता ? | kids story

एक बार एक शेर को शिकार की तलाश मे घूमते हुए आधा दिन बीत गया, लेकिन उसे कोई जानवर नहीं मिला। उसे प्यास भी लग रही थी। वह नदी के किनारे पहुँचा।

वहाँ उसने एक हिरण को मारा हुआ पड़ा देखा।उसने  सोचा कि मैं काम करता हूं अभी के लिए मरा हुआ ही हिरण खा लेता हूं। भूख के मारे शेर के प्राण निकाल रहे थे। इसलिए वह जल्दी-जल्दी हिरण को खाने लगा। इसी जल्दबाज़ी के कारण उसके गले मे एक हड्डी फँस गई।

KWStoryTimes_LionAndTheCrowKidsStory

इर्षा का फल | Kids Story

एक समय की बात है चार मित्र थे, जो हमेशा एक साथ रहते थे। वह चारों मित्रों ने सोचा कि क्यों ना हम भगवान की तपस्या करें और उनसे आशीर्वाद में अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान मांगा जाए।
यह सोचकर चारों मित्र जंगल में चले गए और वहां जाकर कड़ी तपस्या करने लगे।

कुछ समय बाद चारों मित्रों की तपस्या से भगवान खुश हुए और उनके सामने प्रकट हुए। भगवान ने कहा कि मैं तुम चारों की तपस्या उसे बहुत प्रसन्न हूं, मांगो क्या मांगते हो वह तुम्हें अवश्य मिलेगा।

KWStoryTimes_ResultofJealousy

करण और अर्जुन की प्रतियोगिता | Kids Story

एक खूबसूरत जंगल में करण नाम का कछुआ रहता था। उसी जंगल में अर्जुन नाम का खरगोश भी रहता था।
करण कछुआ अपने धीमी चाल के लिए जाना चाहता था, वही अर्जुन खरगोश को सबसे रफ्तार से दौड़ने के लिए जाना चाहता था।

दोनों करण और अर्जुन दोस्त थे। जब भी उन लोगों को कहीं घूमने जाना होता था, तो अर्जुन खरगोश तेजी से दौड़ते हुए पहुंच जाता था, वहीं कारण कछुआ धीरे-धीरे चलते हुए काफी देर में पहुंचता था।


कक्कड़ कौआ चला मोर बनने | Kids Story

एक समय की बात है, एक जंगल में कक्कड़ नाम का कौवा रहता था। वह अपने जीवन से बहुत ही असंतुष्ट था। उसी जंगल में मोरों का झुंड रहता था। कक्कड़ कौवा जब भी मोरों को देखता तो वहां मन ही मन में सोचता कि "भगवान ने मोरों को कितना खूबसूरत बनाया है। उनके पंख कितने खूबसूरत है। यदि मैं भी उनके जैसा खूबसूरत लिखने लगूं तो कितना मजा आएगा।"

चैनी चिड़िया की पोटली | Kids Story

एक खूबसूरत जंगल में एक चैनी नाम की चिड़िया रहती थी। उसे खूब ऊंचा उड़ना पसंद था, हर दिन वह नई जगह पर जाती, खूबसूरत पेड़ों की टहनियों पर बैठती और दिन भर चहचहाती रहती।

चैनी इसी तरह अपना हर दिन बिताया करती थी। परंतु चैनी की एक विशेष आदत थी जो वह हर दिन करा करती थी। हर दिन चैनी चिड़िया के साथ जो भी होता अच्छा या बुरा वह उतने पत्थर (काले और सफेद रंग के) उठाकर अपनी छोटी सी पोटली में बांध लेती।


शेर और चरवाहा | Kids Story

एक समय की बात है एक जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन चलते-चलते शेर के पैरों में एक मोटा काँटा चुभ गया। शेर ने उसे अपने दांतो की मदद से निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उसे निकाल नहीं पाया। वह लंगड़ाते हुए आगे जाने लगा।

तभी उसकी नजर एक चरवाहा पर पड़ी जो जंगल में आया था। वह उसके पास गया। शेर को देखकर चरवाहा घबरा गया। लेकिन वह जानता था कि भागने से कोई फायदा नहीं है, शेर एक ही छलांग मार कर उसे पकड़ लेगा। इसलिए वह चुपचाप वहीं बैठा रहा।

KWStoryTime_LionAndTheShepherd


गिल्लू का गाना | Kids Story

एक समय की बात है। एक गांव में एक किसान रहता था। उसका एक बहुत बड़ा खेत था। उस खेत की रखवाली के लिए उसने एक गधा रखा हुआ था। उस गधे का नाम था गिल्लू

किसान और गिल्लू उस खेत के अंदर एक छोटे से घर में रहते थे। किसान की आदत थी कि वह रोज रात में घर के बाहर ही सोता था, ताकि वह भी गिल्लू के साथ खेत की रखवाली कर सके। इसी तरह हर रात दोनों खेत की रखवाली करते थे।
गिल्लू को गाने का बहुत शौक था। जब भी उससे मौका मिलता वह गाने गाने लगता। हालांकि उसके गाने से सभी परेशान हो जाते और जो भी गाना सुनता, वह गिल्लू को भगा देता। इसलिए गिल्लू ने तय कर लिया कि वह आपसे सिर्फ रात में गाना गाया करेगा जब सब लोग सो जाएंगे।
KWStorytime_GilluKaGaanaKidsStory

चिंकी और मिंकी की रोटी | Kids Story

एक जंगल में दो बिल्लियां रहती थी, जिनका नाम था चिंकी और मिंकी। वह दोनों बिल्लियां गहरी दोस्ती थी। हमेशा प्यार से रहती थी। जो कुछ भी उन दोनों को मिलता, एक दूसरे के साथ बांट लेती। वह दोनों इसी तरह खुशी-खुशी रह रहे थे। 

एक बार उन दोनों बिल्लियों को सिर्फ एक रोटी मिली। जब उस रोटी को बांटने का समय आया, तो दोनों बिल्लियों ने उसे आधा आधा बाँटा। परंतु रोटी को आधा तोड़ते वक्त, एक टुकड़ा दूसरे से बड़ा हो गया। चिंकी के हाथ में बड़ा वाला टुकड़ा आया और मिंकी के हाथ में छोटा टुकड़ा। 

KWStorytime_ChinkiAurMinkiKiRotiStory

चीटियों से शिक्षा | Kids Story

बहुत समय पहले की बात है। एक गांव में, एक परिवार रहता था। उस परिवार में दो बेटे थे रमेश और सुरेश। वह दोनों बेटे अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते थे।

एक बार बारिश के मौसम में, बहुत ज्यादा पानी बरसा। ज्यादा पानी बरसने के कारण, गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण पूरे गांव में खाने की समस्या हो गई। पहले के जमाने में खाना बनाने के लिए लकड़ियाँ जलाई जाती थी। क्योंकि सारी घर की लकड़ियाँ गीली हो गई थी, इस कारण वह जल नहीं पा रही थी।

चीटियों से शिक्षा | Kids Story

प्यासे कीकू कौवे की कहानी | Kids Story

एक समय की बात है एक कीकू नामक कौवा था, जो दूर देश उड़ रहा था। कई वक्त तक उड़ते-उड़ते वह बहुत थक गया था और बहुत ज्यादा प्यासा भी हो गया था। उसने कई जगह पानी की तलाश की, पर आस-पास कोई भी नदी या तालाब नहीं दिखा। प्यास के कारण वह पूरी तरह बेहाल हो गया।

थक हार-कर वो एक जंगल में विश्राम करने के लिए चला गया। तभी उसकी नजर वहां पर रखे हुए एक घड़े पर गई। कीकू कौवा जब घड़े के पास गया, तो उसने देखा कि घड़े में जरा सा पानी बचा हुआ था। पानी देखकर वह बहुत प्रसन्न हुआ।
जब उसने पानी पीने के लिए अपनी चोंच घड़े में डाली, तब उसे एहसास हुआ की  घड़े में पानी बहुत ही कम है और उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंच पाएगी। उसने बार-बार पीने की कोशिश की परंतु हर बार उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंच पायी । कीकू कौवे की प्यास बढ़ती गयी और वह प्यास से बेहाल हो गया।

मोंटी बंदर की चतुराई | Kids Story

एक समय की बात है, एक तालाब के किनारे बहुत ही बड़ा सेब का पेड़ था। उस पेड़ पर मोंटी नामक बंदर रहता था। वह रोज मजे से खूब सारे सेब खाया करता था और उसी पेड़ पर आराम भी करता था। उसकी जिंदगी इसी तरह खुशी-खुशी चल रही थी।

KWStoryTime_MontyBandarKiChaturai