आज मैं आप लोगों के साथ स्वामी विवेकानंद जी की कहानी शेयर कर रही हूं। यह कहानी उनके जीवन की घटना पर आधारित है और मुझे बेहद पसंद है।
एक बार स्वामी विवेकानंद अमेरिका में भ्रमण कर रहे थे। अचानक! एक जगह से गुजरते हुए, उन्होंने पुल पर खड़े कुछ लड़कों को, नदी में तैर रहे अंडे के छिलकों पर बन्दूक से निशाना लगाते देखा। किसी भी लड़के का एक भी निशाना सही नहीं लग रहा था। तब उन्होंने ने एक लड़के से बन्दूक ली और खुद निशाना लगाने लगे। उन्होंने पहला निशाना लगाया और वो बिलकुल सही लगा, फिर एक के बाद एक उन्होंने कुल 12 निशाने लगाए। सभी बिलकुल सटीक लगे।
ये देख लड़के दंग रह गए और उनसे पुछा - "स्वामी जी, भला आप ये कैसे कर लेते हैं ?" आपने सारे निशाने बिलकुल सटीक कैसे लगा लिए?
स्वामी विवेकानंद जी बोले "असंभव कुछ नहीं है, केवल लक्ष्य पर ध्यान लगाओ।"
"तुम जो भी कर रहे हो अपना पूरा दिमाग उसी एक काम में लगाओ।"
"अगर तुम निशाना लगा रहे हो तो तम्हारा पूरा ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। तब तुम कभी चूकोगे नहीं। यदि तुम अपना पाठ पढ़ रहे हो तो सिर्फ पाठ के बारे में सोचो।"
दोस्तों! अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो प्लीज हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं और साथ ही इसे शेयर भी कीजिएगा। हम जल्द ही आपसे एक नई कहानी के साथ मिलेंगे। आपके प्यार और योगदान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए।
Story By :- Swami Vivekananda Ji Life Events
Post By :- Khushi
एक बार स्वामी विवेकानंद अमेरिका में भ्रमण कर रहे थे। अचानक! एक जगह से गुजरते हुए, उन्होंने पुल पर खड़े कुछ लड़कों को, नदी में तैर रहे अंडे के छिलकों पर बन्दूक से निशाना लगाते देखा। किसी भी लड़के का एक भी निशाना सही नहीं लग रहा था। तब उन्होंने ने एक लड़के से बन्दूक ली और खुद निशाना लगाने लगे। उन्होंने पहला निशाना लगाया और वो बिलकुल सही लगा, फिर एक के बाद एक उन्होंने कुल 12 निशाने लगाए। सभी बिलकुल सटीक लगे।
ये देख लड़के दंग रह गए और उनसे पुछा - "स्वामी जी, भला आप ये कैसे कर लेते हैं ?" आपने सारे निशाने बिलकुल सटीक कैसे लगा लिए?
स्वामी विवेकानंद जी बोले "असंभव कुछ नहीं है, केवल लक्ष्य पर ध्यान लगाओ।"
"तुम जो भी कर रहे हो अपना पूरा दिमाग उसी एक काम में लगाओ।"
"अगर तुम निशाना लगा रहे हो तो तम्हारा पूरा ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। तब तुम कभी चूकोगे नहीं। यदि तुम अपना पाठ पढ़ रहे हो तो सिर्फ पाठ के बारे में सोचो।"
शिक्षा :-
प्यारे दोस्तों! " कोई भी काम मैं सफलता पाने के लिए हमें अपना पूरा ध्यान सिर्फ उस काम में लगाना चाहिए। लक्ष्य पर ध्यान रहेगा तो सफलता अपने आप मिल जाएगी।"अपना ध्यान रखिए और खुश रहिए।
Story By :- Swami Vivekananda Ji Life Events
Post By :- Khushi
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.