Search Any Story

Showing posts with label KidsBedTimeHindi. Show all posts
Showing posts with label KidsBedTimeHindi. Show all posts

द लिटिल मरमेड| नन्हीं जलपरी की कहानी | Kids Story | Fairy Tales

बहुत समय पहले की बात है, गहरे समुद्र में जलपरियों के राजा का राज्य हुआ करता था। उसकी छह सुंदर राजकुमारियां थीं, जिन्हें राजा बहुत प्यार करता था। उनमें से सबसे छोटी जलपरी का नाम इवा था। 

इवा सभी की चहेती थी, क्योंकि वह हर समुद्री जीव के बारे में अच्छा सोचती थी। जब भी जरूरत पड़ती थी, तो वह खुशी-खुशी उनकी मदद कर देती थी, लेकिन यह बात बाकी जलपरियों को अच्छी नहीं लगती थी।

द लिटिल मरमेड

स्नो व्हाइट और सात बौने | Kid's Bedtime Story

बहुत समय पहले की बात है! एक राज्य में एक दयालु राजा और रानी रहते थे। समस्त प्रजा राजा और रानी का बहुत सम्मान करती थी। राजा-रानी के पास सारी ख़ुशियाँ थी, कमी थी तो बस संतान की!

एक दिन बर्फ़ीले मौसम में रानी महल की खिड़की के पास खड़े होकर कुछ सिल रही थी। तभी अचानक खिड़की से एक स्नोबर्ड उड़ती हुई अंदर आ गई। स्नोबर्ड को देख रानी का ध्यान भटका और सुई उसकी उंगली में चुभ गई।

स्नो व्हाइट और सात बौने | Kid's Bedtime Story

पिंकी और उसके स्केट्स | Kids Bedtime Story

पिंकी एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की थी। उसे स्केटिंग का बहुत शौक था इसलिए उसकी मम्मी ने उसे उसके बर्थडे पर नए स्केट्स ला कर दिए। पिंकी की खुशी का ठिकाना ना था, वह जल्द से जल्द स्केटिंग करने जाना चाहती थी। 

पिंकी स्वभाव से काफी चंचल थी और इस कारण उसे हर चीज जल्दी-जल्दी करने की आदत थी। अगले दिन जब वह स्केटिंग करने गई तो सड़क पर स्केटिंग करते वक्त वह जोर-जोर से और तेजी से स्केटिंग कर रही थी। उसकी मम्मी ने यह सब खिड़की से देखा, और उन्हें पिंकी की काफी चिंता हुई। उसकी मम्मी को चिंता थी कि कहीं पिंकी अपने आप को घायल ना कर ले। 

Kids Bedtime Story | www.KWStoryTime.com

प्यासे कीकू कौवे की कहानी | Kid's Bedtime Story

बहुत समय पहले की बात है। एक कीकू नाम का कौवा था, एक बार वह एक जंगल से दूसरे जंगल जा रहा था। उस समय गर्मियों का मौसम चल रहा था। कीकू कौवे को उड़ते-उड़ते प्यास लगने लगी, परंतु आसपास कहीं पर भी पानी नजर नहीं आ रहा था। वह उसी तरह पानी की तलाश में काफी देर तक उड़ता रहा। तेज गर्मी के कारण उसकी प्यास और ज्यादा बढ़ने लगी।

KWStoryTime_StoryOfThirstyCrow

नटखट मोंटी खरगोश | Kid's Bedtime Story

बहुत समय पहले की बात है, एक छोटे से जंगल में बहुत सारे जानवर मिलजुल कर रहते थे। उस जंगल में ज्यादातर जानवर शाकाहारी थे, सब जानवर मिलकर घास, पौधे, सब्जियां और पेड़ की पत्तियां खाते थे। उस जंगल की घास और पेड़-पौधे काफी दयालु थे, वह जानवरों का पेट भरने के लिए अपनी पत्तियों को उन्हें खाने देते।

मीकू की शरारत का परिणाम! | Kid's Bedtime Story

चीकू-मीकू नाम के दो चूहे थे, वह दोनों गहरे मित्र थे। दोनों जंगल में रहते थे, वहां उन्हें आसानी से खाना नहीं मिलता था, इसलिए उन दोनों ने फैसला किया कि हम शहर जाएंगे और किसी के घर में जाकर रहेंगे। अगली सुबह चीकू-मीकू दोनों शहर पहुंच गए।

गोलू मोलू की समझदारी | Kids Story

गोलू मोलू जुड़वा भाई बहन थे, वह दोनों एक साथ खेलते, स्कूल जाते, पढ़ाई करते, मस्ती करते, और कभी-कभी लड़ाई भी। एक बार गर्मियों की छुट्टी में वह दोनों अपने नानी के घर गए हुए थे।

नानी के घर वह दिन भर खाते, मस्ती करते और खेलते-कूदते। हर रात नानी गोलू मोलू को कहानी सुनाती, हर कहानी के अंत में वह उन्हें शिक्षा भी देती और आखरी में हमेशा उन्हें बताती कि हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, कभी अगर तुम दोनों को मुसीबत का सामना करना पड़े तो उसका मुकाबला साथ मिलकर करना, इससे तुम्हारी ताकत दुगनी हो जाएगी।

चेपू चील को मिला सबक! | Kid's Bedtime Story

खूबसूरत जंगल था, वहां बहुत सारे जानवर एक साथ खुशी से रहते थे। जंगल के सभी जानवर शेर, हाथी, जिराफ, कछुआ, भालू, बंदर और अन्य सभी जानवर एक साथ मिलजुल कर रहते थे। काफी समय से शेर किसी समझदार जानवर को अपना मंत्री बनाना चाहता था।

एक दिन उस जंगल में एक चील उड़ कर आया, जिसका नाम था चेपू चील। चील का सभी जानवरों ने स्वागत किया। चेपू चील आसमान में दूर-दूर तक उड़ सकता था, वह दूसरे जंगल से आया था, बाकी सभी जानवरों ने जब उसके उड़ने की तारीफ की तो वह फूला नहीं समाया। चेपू को अपनी तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा, उसने सोचा कि क्यों ना मैं अपने बारे में और ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर बताऊं, आखिर किसी को क्या पता चलेगा कि मैं झूठ बोल रहा हूं, यहां तो कोई मुझे जानता भी नहीं है।

Kid's Bedtime Story _kwstorytime

सोनू और मोनू बंदर की कहानी | Kid's Bedtime Story

एक छोटे से जंगल में सोनू और मोनू नाम के दो बंदर रहते थे। दोनों हर दिन खाना खोजने के लिए आस-पास के गांव में जाते। सोनू बुद्धिमान और सूझबूझ के साथ काम करता, वही मोनू बिना सोचे समझे कुछ भी कर देता।

आज भी वह दोनों खाना ढूंढने के लिए एक छोटे से गांव में पहुंचे। गांव के तालाब के पास खूबसूरत बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए थे, उन पेड़ों पर बड़े-बड़े खूबसूरत फल लगे हुए थे। उन्हें देखते ही मोनू के मुंह में पानी आ गया।

KidsBedTimeStoriesInHindi_KwStorytimes

शेरू शेर और चीकू चूहा | Kids Story

एक जंगल में एक बहुत ही भयानक और विशाल शेर रहता था, वह जंगल का राजा था। उसका नाम था शेरू। शेरू को अपनी ताकत पर बढ़ा घमंड था। जंगल के सारे जानवर शेर से काफी डरते। शेरू को लगता था कि उससे वीर और ताकतवर तो पूरे जंगल में कोई नहीं है।

जब भी जंगल में किसी को मदद की जरूरत होती, तो वह शेरू के पास आते। शेरू हमेशा सोचता कि मैं कितना महान हूं, मैं दूसरों की मदद करता हूं। मैं तो इतना ताकतवर हूं कि मुझे दूसरों के मदद की जरूरत ही नहीं है। वैसे भी यह छोटे-मोटे जानवर मेरी क्या मदद करेंगे।

लाली लोमड़ी के खट्टे अंगूर | Kids Story

एक खूबसूरत जंगल में लाली नाम की लोमड़ी रहती थी। वह एक दिन अपने जंगल से दूसरे जंगल जा रही थी। सुबह से चलते-चलते वह काफी भूखी हो गई थी। उसने भोजन खोजना चालू कर दिया, काफी देर तक घूमने के बाद उसे एक अंगूर की बेल दिखाई दी, जिसके ऊपर स्वादिष्ट बड़े-बड़े अंगूर लटके दिखाई दे रहे थे।

अंगूर को देखते ही लाली लोमड़ी के मुंह में पानी आ गया। उसने सोचा, 'यह अंगूर तो काफी स्वादिष्ट और मीठे दिखाई दे रहे हैं, आज इन्हीं को खाकर मैं अपना पेट भरूंगी।' इतना सोचते ही उसने अंगूर की बेल की ओर बढ़ना चालू कर दिया। पास आकर देखा तो अंगूर की बेल काफी ऊंची थी।


AngoorKhatteHe_KWstoryTime

इंद्राणी का छोटा सा चांद | Kids Story

एक समय की बात है। एक राज्य में एक बहादुर राजा राज्य करता था। राजा अपनी प्रजा से भी बेहद प्यार करता था और उनकी रक्षा बहादुरी से करता था। राजा की बहादुरी की प्रशंसा आसपास के सभी राज्यों में होती थी। उस बहादुर राजा की एक ही कमज़ोरी थी, उसकी बेटी इंद्राणी।


KidsStoriesIndraniMoon_Kwstorytime



रामू ने कैसे बचाई अपनी टोपियां बंदरों से! | Kids Story

रामू एक बहुत ही मेहनती व्यापारी था। वह रंग बिरंगी खूबसूरत टोपी बनाया करता था और उन्हें अलग-अलग गांव मैं जाकर बेचा करता था।
अप्रैल की बात थी, गर्मी का मौसम था। रामू अपने टोपी से भरी पोटली लेकर एक गांव से दूसरे गांव की तरफ जा रहा था। जंगल में चलते-चलते वह काफी थक चुका था, इसलिए उसने सोचा कि क्यों ना मैं कुछ देर जंगल में ही एक पेड़ के नीचे आराम कर लो। यह सोचकर वह एक बड़े से पेड़ के छांव में जाकर थोड़ी देर के लिए सो गया। उसने अपने टोपियों की गठरी एक ओर रख दी और लेट गया। थोड़ी देर में ही उसे गहरी नींद आ गई।


BestKidsStoriesInHindi_KwStoryTimes


भेड़िया, बकरी और घास | Kids Story

एक बार की बात है एक किसान को अपने घर जाने के लिए नदी पार करनी थी। उसके पास घास का ढेर, एक बकरी और एक भेड़िया, यह तीनों चीजें थी।

BestKidsStories_KWStoryTime



ईमानदार बिरजू की अंगूर की बेल | Kids Story

एक गांव में बिरजू नाम का किसान रहता था। वह बेहद ईमानदार था, उसके बगीचे में एक बड़ी सी अंगूर की बेल लगी हुई थी। उसमें हर साल मीठे-मीठे अंगूर फलते थे। बिरजू किसान था भी अत्यंत परिश्रमी। वह दिन-रात मेहनत करता और उतना ही अच्छा फल पाता। परिश्रमी होने के साथ-साथ बिरजू परम सत्यवादी और त्यागी भी था।

KWStoryTime_KidsStoriesHindi

बंदर और कछुआ | Kids Story

आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं, अफ्रीका मैं काफी प्रचलित है। यह कहानी एक बंदर और कछुए की है।

एक समय की बात है एक बड़े से जंगल में एक शैतान और चालबाज बंदर रहता था, जो अक्सर जानवरों को तंग करता था और उनका मजाक उड़ाया करता था।


KidsStoriesHindi

कैसे बचाई मुकेश ने अपनी जान जादुई जिन से | Kids Story

एक समय की बात है एक गांव में मुकेश नाम का मछुआरा रहता था। वह हर दिन मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में जाता। आज भी मुकेश मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में अपनी नाव लेकर पहुंच गया था, लेकिन गलती से वह दूर निकल गया। वहां पर उसे बहुत सारी बड़ी-बड़ी मछलियां तो मिली, साथ ही एक बोतल भी मिली।

HindiStories_KWStoryTime

कैसे कि बेचारे शेर की चतुर कौए ने सहायता ? | kids story

एक बार एक शेर को शिकार की तलाश मे घूमते हुए आधा दिन बीत गया, लेकिन उसे कोई जानवर नहीं मिला। उसे प्यास भी लग रही थी। वह नदी के किनारे पहुँचा।

वहाँ उसने एक हिरण को मारा हुआ पड़ा देखा।उसने  सोचा कि मैं काम करता हूं अभी के लिए मरा हुआ ही हिरण खा लेता हूं। भूख के मारे शेर के प्राण निकाल रहे थे। इसलिए वह जल्दी-जल्दी हिरण को खाने लगा। इसी जल्दबाज़ी के कारण उसके गले मे एक हड्डी फँस गई।

KWStoryTimes_LionAndTheCrowKidsStory

करण और अर्जुन की प्रतियोगिता | Kids Story

एक खूबसूरत जंगल में करण नाम का कछुआ रहता था। उसी जंगल में अर्जुन नाम का खरगोश भी रहता था।
करण कछुआ अपने धीमी चाल के लिए जाना चाहता था, वही अर्जुन खरगोश को सबसे रफ्तार से दौड़ने के लिए जाना चाहता था।

दोनों करण और अर्जुन दोस्त थे। जब भी उन लोगों को कहीं घूमने जाना होता था, तो अर्जुन खरगोश तेजी से दौड़ते हुए पहुंच जाता था, वहीं कारण कछुआ धीरे-धीरे चलते हुए काफी देर में पहुंचता था।


चैनी चिड़िया की पोटली | Kids Story

एक खूबसूरत जंगल में एक चैनी नाम की चिड़िया रहती थी। उसे खूब ऊंचा उड़ना पसंद था, हर दिन वह नई जगह पर जाती, खूबसूरत पेड़ों की टहनियों पर बैठती और दिन भर चहचहाती रहती।

चैनी इसी तरह अपना हर दिन बिताया करती थी। परंतु चैनी की एक विशेष आदत थी जो वह हर दिन करा करती थी। हर दिन चैनी चिड़िया के साथ जो भी होता अच्छा या बुरा वह उतने पत्थर (काले और सफेद रंग के) उठाकर अपनी छोटी सी पोटली में बांध लेती।