बहुत समय पहले की बात है, गहरे समुद्र में जलपरियों के राजा का राज्य हुआ करता था। उसकी छह सुंदर राजकुमारियां थीं, जिन्हें राजा बहुत प्यार करता था। उनमें से सबसे छोटी जलपरी का नाम इवा था।
इवा सभी की चहेती थी, क्योंकि वह हर समुद्री जीव के बारे में अच्छा सोचती थी। जब भी जरूरत पड़ती थी, तो वह खुशी-खुशी उनकी मदद कर देती थी, लेकिन यह बात बाकी जलपरियों को अच्छी नहीं लगती थी।