Search Any Story

Showing posts with label KidsMoralHindi. Show all posts
Showing posts with label KidsMoralHindi. Show all posts

जोशीले गोलू गधे की समझदारी | Kids Moral Story

एक गांव में एक व्यापारी रहता था, जिसके पास 10 गधे है। व्यापारी हर दिन गधों पर सामान लादकर एक गांव से दूसरे गांव जाता था। उन सारे गधों में एक गोलू नाम का गधा था। गोलू गधा बूढ़ा होने लगा था, परंतु उसमें अभी भी काफी जोश था और वह बाकी गधों के मुकाबले समझदार था।


सोनू शेर को आई समझ | Kids Moral Story

एक छोटे से जंगल में सोनू नाम का शेर राज करता था। सोनू शेर ज्यादा होशियार नहीं था, वह आसानी से सबकी बातों में आ जाता था और कई बार बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ले लेता था।

उसी जंगल में बंदर, हाथी, जिराफ़, ज़ेबरा, पांडा और अन्य जानवर रहते थे। हाथी और जिराफ़ बाकी सभी जानवरों के मुकाबले होशियार थे। सभी जानवर मिल जुल कर रहते थे। हर रात सारे जानवर एक साथ मिलकर पार्टी करते और ढेर सारी बातें करते।

व्यापारी और सोनू-मोनू गधों की कहानी | Kids Story

बहुत समय पहले की बात है, एक व्यापारी था। वह पहाड़ी गावों में लोगों की आवश्यकता का सामान बेचा करता था। इस काम के लिए उसने दो गधे रखे हुए थे, सोनू और मोनू। एक दिन की बात है। व्यापारी अपने दोनों गधों पर बराबर सामान लादकर गांव में बेचने के लिए चल दिया। उन बोरों में नमक, गुड़, दाल, चावल आदि भरे हुए थे। उन दोनों गधों के से एक गधा बीमार था, जिसका नाम सोनू था। व्यापारी को इस बात का पता नहीं था, इसलिए उसने दोनों गधों पर बराबर सामान लाद दिया था।

मोनू मुर्गे को आई समझ! | Kid's Moral Story

बहुत समय पहले एक छोटे से गांव में बहुत सारे मुर्गे रहते थे। उन सभी मुर्गों में एक मोनू नाम का मुर्गा था। वह सभी मुर्गे रोज सुबह कुकड़ू-कु करते हुए गांव के लोगों को उठाते थे। सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा है।

मोनू मुर्गे को आई समझ!

कैसे पिंकी बिल्ली को समझ आई समय की कीमत! | Kid's Moral Story

एक खूबसूरत से जंगल में जानवरों का स्कूल था। उस स्कूल में जंगल के सभी जानवरों के बच्चे पढ़ते थे, शेर के बच्चे, हाथी के बच्चे, हिरण के बच्चे, खरगोश के बच्चे, बिल्ली के बच्चे, आदि। सभी बच्चे एक साथ मिलकर रहते, साथ खाना खाते, साथ पढ़ाई करते। सब कुछ मजे से चल रहा था।

उन सभी जानवरों मे से एक बिल्ली की बच्ची थी, जिसका नाम था पिंकी। पिंकी छोटी सी खूबसूरत गोल्डन कलर की थी। उसके मम्मी-पापा और दोस्त भी उससे प्यार करते थे। बस एक ही परेशानी थी कि पिंकी बहुत ही आलसी थी। 

PinkiBilliMoralStory_kwstorytime

चतुर बाज की दो सीख! | Kids Story

एक बार एक शिकारी जंगल में शिकार करने के लिए गया। बहुत प्रयास करने के बाद उसने जाल में एक बाज पकड़ लिया।
शिकारी जब बाज को लेकर जाने लगा तब रास्ते में बाज ने शिकारी से कहा, "तुम मुझे लेकर क्यों जा रहे हो?"
शिकारी बोला, "मैं तुम्हे मारकर खाने के लिए ले जा रहा हूँ।”

BestHindiStoriesForKids_KidsStory

नादान पीकू खरगोश | Kid's Story

पुराने समय की बात है। एक खूबसूरत जंगल था, उसमें काफी सारे जानवर, छोटे-छोटे तालाब और खूबसूरत विशाल पेड़ थे। एक बार गर्मियों का मौसम चल रहा था, जिस कारण से बहुत जोर की गर्मी पड़ी। सूरज से निकलती धूप इतनी तेज थी कि उसके आगे खड़े होना मुश्किल था। अधिक धूप और गर्मी से पेड़-पौधे सूखने लगे, हरियाली खत्म हो रही थी और तालाब का पानी भी सूखता जा रहा था। सभी जानवर इस बात से काफी परेशान थे।

NadaanPikuKhargosh_KidsShortStory

शीला बकरी का पछतावा | Kids Story

एक गांव के पास बहुत सारी बकरियाँ रहती थी। उन बकरियों में से एक बकरी बहुत अच्छी थी, जिसका नाम था शीला। शीला एक ईमानदार और नरम स्वभाव की बकरी थी। वह अपने सभी दोस्त और रिश्तेदारों को पसंद करती। सारी बकरियों के साथ मिलजुल कर रहती, किसी से कभी लड़ाई नहीं करती, किसी की कभी बुराई नहीं करती।
शीला बकरी का पछतावा Kwstorytimes


कैसे किशमिश ने डराया खूंखार शेर को! | Kids Story

एक खूबसूरत गांव था। चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ। पहाड़ी के पीछे एक शेर रहता था। जब भी वह ऊंचाई पर चढ़कर गरजता था, तो गांव वाले डर के मारे कांपने लगते थे।

कड़ाके की ठंड का समय था। सारी दुनिया बर्फ से ढंकी हुई थी। शेर बहुत भूखा था। उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। शिकार के लिए वह नीचे उतरा और गांव में घुस गया।

KWStoryTime_HindiKidsStories

राहुल का लाल कप | Kids Story

आज हम आपको राहुल की कहानी सुनाएंगे! राहुल एक समझदार लड़का था, लेकिन वह पढाई के मामले में हमेशा मेहनत करने से बचता था। एक बार जब उसका पसंदीदा कप टूट गया तो माँ ने उसे बाज़ार से खुद जाकर एक अच्छा कप लाने को कहा। पहली बार राहुल को इस तरह का कोई काम मिला था, वह मन ही मन खुश हो रहा था कि चलो इसी बहाने उसे बाहर जाने को मिलेगा और उतनी देर कोई पढने के लिए नहीं कहेगा।



गोलू गधे की नासमझी | Kids Story

एक समय की बात है, एक खूबसूरत जंगल में गब्बर शेर का राज चलता था। गब्बर शेर ने पूरी उम्र खूब शिकार किए, परंतु अब वह बूढ़ा हो गया था और शिकार नहीं कर पाता था। इसलिए उसने एक चालाक लोमड़ी को अपना मंत्री बनाया और उससे कहा कि वह रोज उसके लिए शिकार ढूंढ कर लाए।

लोमड़ी बहुत ही चालाक थी, वह रोज अलग-अलग जानवरों को बहला-फुसलाकर शेर के पास शिकार करने के लिए ले आती। आज भी लोमड़ी गब्बर शेर के लिए खाना ढूंढने निकल पड़ी थी। चलते-चलते उसे रास्ते में ही गोलू गधा दिखा।

HindiKidsStories_KWStoryTime

मोनू बंदर की शरारत का परिणाम | Kids Story

एक खूबसूरत गांव था, उस गांव में बहुत सारे वृक्ष लगे थे। उन खूबसूरत वृक्षों के ऊपर बहुत सारे बंदर रहते थे, वह दिन भर वहां उछल कूद करते।

उन बंदरों में से एक बंदर बहुत शरारती था, उसका नाम था मोनू! वह हर दिन गांव के सभी घरों में उधम मचाता। कभी उनके घर में घुसकर चीजें तोड़ देता, कभी छत पर सूखते हुए कपड़े फाड़ देता, कभी बच्चों की किताबें फाड़ देता, तो कभी किचन में रखा हुआ खाना चुरा लेता। कभी-कभी खेलते हुए बच्चों को चोट भी पहुंचाता।

KWStoryTime_KidsStoriesInHindi


इर्षा का फल | Kids Story

एक समय की बात है चार मित्र थे, जो हमेशा एक साथ रहते थे। वह चारों मित्रों ने सोचा कि क्यों ना हम भगवान की तपस्या करें और उनसे आशीर्वाद में अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान मांगा जाए।
यह सोचकर चारों मित्र जंगल में चले गए और वहां जाकर कड़ी तपस्या करने लगे।

कुछ समय बाद चारों मित्रों की तपस्या से भगवान खुश हुए और उनके सामने प्रकट हुए। भगवान ने कहा कि मैं तुम चारों की तपस्या उसे बहुत प्रसन्न हूं, मांगो क्या मांगते हो वह तुम्हें अवश्य मिलेगा।

KWStoryTimes_ResultofJealousy

कक्कड़ कौआ चला मोर बनने | Kids Story

एक समय की बात है, एक जंगल में कक्कड़ नाम का कौवा रहता था। वह अपने जीवन से बहुत ही असंतुष्ट था। उसी जंगल में मोरों का झुंड रहता था। कक्कड़ कौवा जब भी मोरों को देखता तो वहां मन ही मन में सोचता कि "भगवान ने मोरों को कितना खूबसूरत बनाया है। उनके पंख कितने खूबसूरत है। यदि मैं भी उनके जैसा खूबसूरत लिखने लगूं तो कितना मजा आएगा।"

शेर और चरवाहा | Kids Story

एक समय की बात है एक जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन चलते-चलते शेर के पैरों में एक मोटा काँटा चुभ गया। शेर ने उसे अपने दांतो की मदद से निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वह उसे निकाल नहीं पाया। वह लंगड़ाते हुए आगे जाने लगा।

तभी उसकी नजर एक चरवाहा पर पड़ी जो जंगल में आया था। वह उसके पास गया। शेर को देखकर चरवाहा घबरा गया। लेकिन वह जानता था कि भागने से कोई फायदा नहीं है, शेर एक ही छलांग मार कर उसे पकड़ लेगा। इसलिए वह चुपचाप वहीं बैठा रहा।

KWStoryTime_LionAndTheShepherd


चिंकी और मिंकी की रोटी | Kids Story

एक जंगल में दो बिल्लियां रहती थी, जिनका नाम था चिंकी और मिंकी। वह दोनों बिल्लियां गहरी दोस्ती थी। हमेशा प्यार से रहती थी। जो कुछ भी उन दोनों को मिलता, एक दूसरे के साथ बांट लेती। वह दोनों इसी तरह खुशी-खुशी रह रहे थे। 

एक बार उन दोनों बिल्लियों को सिर्फ एक रोटी मिली। जब उस रोटी को बांटने का समय आया, तो दोनों बिल्लियों ने उसे आधा आधा बाँटा। परंतु रोटी को आधा तोड़ते वक्त, एक टुकड़ा दूसरे से बड़ा हो गया। चिंकी के हाथ में बड़ा वाला टुकड़ा आया और मिंकी के हाथ में छोटा टुकड़ा। 

KWStorytime_ChinkiAurMinkiKiRotiStory

चीटियों से शिक्षा | Kids Story

बहुत समय पहले की बात है। एक गांव में, एक परिवार रहता था। उस परिवार में दो बेटे थे रमेश और सुरेश। वह दोनों बेटे अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते थे।

एक बार बारिश के मौसम में, बहुत ज्यादा पानी बरसा। ज्यादा पानी बरसने के कारण, गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण पूरे गांव में खाने की समस्या हो गई। पहले के जमाने में खाना बनाने के लिए लकड़ियाँ जलाई जाती थी। क्योंकि सारी घर की लकड़ियाँ गीली हो गई थी, इस कारण वह जल नहीं पा रही थी।

चीटियों से शिक्षा | Kids Story