Search Any Story

अकबर के सपने का अर्थ | अकबर-बीरबल

एक बार बादशाह अकबर को सपना आया की उनके एक दाँत को छोड़ कर सभी दाँत टूट गये। अगली ही सुबह उन्होने राज्ये के सभी ज्योतिषियों को सपने का अर्थ जानने के लिए सभा मे बुला लिया।

सभी ज्योतिषियों को अकबर ने अपना सपना सुनाया और उनसे अपने सपने का मतलब पूछा। एक लंबे विचार विमर्श के बाद ज्योतिषियों ने बताया कि "बादशाह के सभी रिश्तेदार उनसे पहले मर जाएंगे।"

KWStoryTime_AkbarKeSapneKaEarth



इस बात को सुनकर अकबर बहुत परेशान हुए और उन्होने बिना किसी इनाम दिए ही ज्योतिषियों को वापिस भेज दिया।

थोड़ी देर बाद बीरबल जी सभा मे आए तो अकबर ने उन्हें भी अपना सपना सुनाया और उसका अर्थ बताने को कहा। बीरबल ने काफी सोच विचार के बाद बादशाह अकबर को जवाब दिया कि "बादशाह अकबर अपने रिशतेदारों से बेहतर और लंबा जीवन जिएंगे।"
अकबर इस उत्तर से बहुत खुश हुए और बीरबल को इनाम भी दिया।

शिक्षा :-

प्यारे दोस्तों! "इस कहानी से हमने यह सीखा कि "हर बात को कहने के दो तरीके होते हैं।" ज्योतिषियों ने और बीरबल जी ने दोनों ने एक ही बात कही थी, लेकिन ज्योतिषियों का कहा हुआ कड़वा लगा जबकि बीरबल का जवाब मीठा था। अगर हम भविष्य में किसी को कोई परेशानी के बारे में बताना चाहते हैं या किसी कि कोई बात हमें पसंद नहीं है वह बताना चाहते हैं, तो हम लोगों का बिना दिल दुखाए भी यह बात कह सकते हैं। बस हमें दूसरा तरीका अपनाना होगा। हर कड़वी बात को मीठे तरीके से बोला जा सकता है, जिससे काम भी हो जाए और किसी का दिल भी ना दुखे।"

यदि आपको यह कहानी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं और अगर आप लोगों के पास भी अकबर-बीरबल की मजेदार कहानियां हो तो हमें लिखकर भेजना ना भूले। दोस्तों! हमारी वेबसाइट को आपके सहयोग और प्यार की जरूरत है, इसलिए हमारी पोस्ट को शेयर करना ना भूले। आप सभी के सहयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद।
हम जल्द ही आपसे अगली कहानी के साथ मिलेंगे। तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहें।

Story By :- Akbar Birbal Stories
Post By :- Khushi

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.