Search Any Story

दुनिया चले ना श्री राम के बिना | हनुमान भजन | हिंदी भजन | Hanuman Bhajan #1

दुनिया चले ना श्री राम के बिना | हनुमान भजन | हिंदी भजन | Bhajan

दुनिया चले ना श्री राम के बिना।

राम जी चले ना हनुमान के बिना॥


जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है।

रावन मरे नी श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना....॥ 


लक्षण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था।

लक्षण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना....॥


सीता हरण की कहानी सुनो, बनवारी मेरी जुबानी सुनो।

वापिस मिला ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना....॥


बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी।

मुक्ति मिला ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना॥ 

दुनिया चले ना....॥

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.