Search Any Story

मोम का शेर | अकबर-बीरबल

पुराने समय में बादशाह एक दूसरे की बुद्धि की परीक्षा लिया करते थे। उस समय बादशाह अकबर और बीरबल के किस्से बहुत ही मशहूर थे। अक्सर लोग अकबर और बीरबल को चुनौतियां दिया करते थे और कई राज्य के राजा, अकबर और बीरबल की प्रशंसा से जलते भी थे।

KWStoryTime_AkbarBirbalHindiStories

फ़ारस के राजा ने अकबर और बीरबल के कई किस्से सुने हुए थे। उन्होंने बीरबल की बुद्धिमानी के भी किस्से सुने हुए थे। यह सब सुनकर उन्हें बादशाह अकबर और बीरबल से जलन होने लगी थी और उन्हीं को नीचा दिखाने के लिए फ़ारस के राजा ने एक योजना बनायी।

फ़ारस के राजा ने बादशाह अकबर को नीचा दिखाने के लिए एक शेर बनवाया और उसे एक पिंजरे में बंद करवा दिया, इस पिंजरे को उन्होनें एक दूत के हाथों बादशाह अकबर के पास भेजा और कहलवा दिया कि यदि बादशाह अकबर के दरबार में कोई भी बुद्धिमान हो तो इस शेर को बिना पिंजरा खोले, पिंजरे से बाहर निकाल दे। साथ ही ये शर्त भी रखी की अगर अकबर के दरबार में से कोई भी इस प्रश्न को हल नही कर सका तो फ़ारस के बादशाह का सारे राज्य पर अधिकार हो जाएगा।

बादशाह अकबर को समझ नहीं आ रहा था कि शेर को पिंजरे से कैसे बाहर निकाले। उन्होंने यह प्रश्न सभी दरबारियों के सामने दरबार में रखा, इस वक्त बीरबल भी वहाँ उपस्थित नही थे और  अन्य कोई भी दरबारी इस प्रश्न को हल ना कर सका।

अब बादशाह अकबर को बड़ी चिंता हुई की शान भी मिट्टी में मिल जाएगी और राज्य भी हाथ से चला जाएगा।

उसी वक्त बीरबल भी दरबार में आ पहुंचे। बादशाह ने बीरबल के सामने भी यह प्रश्न रखा। बीरबल ने अच्छी तरह शेर को देखा फिर एक लम्बी गरम लोहे की छड़ी से उन्होनें उस शेर को छुआ और थोड़ी देर में शेर को पिंजरे से गायब कर दिया। कारण यह था की शेर मोम का बना हुआ था जो दूर से देखने पर धातु का प्रतीत होता था।

इस बात को बीरबल ने पहचान लिया। फ़ारस का राज़दूत बीरबल की बुद्धिमानी को देखकर दंग रह गया और बादशाह अकबर भी बड़े प्रसन्न हुए।

शिक्षा -


प्यारे दोस्तों! "ध्यान से देखने पर और अपने बुद्धि का सही इस्तेमाल करने पर बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकल जाता है।"

यदि आपको यह कहानी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं और अगर आप लोगों के पास भी अकबर-बीरबल की मजेदार कहानियां हो तो हमें लिखकर भेजना ना भूले। दोस्तों! हमारी वेबसाइट को आपके सहयोग और प्यार की जरूरत है, इसलिए हमारी पोस्ट को शेयर करना ना भूले। आप सभी के सहयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद।
हम जल्द ही आपसे अगली कहानी के साथ मिलेंगे। तब तक अपना ध्यान रखिए और खुश रहें।

Story By - Akbar Birbal Stories
Post By - Khushi

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.