Search Any Story

हंस-हंस कर | Hindi Jokes #8

1. छोटा बच्चा अपना रिजल्ट लेकर आया और पिता से बोला - पापा आप बहुत किस्मत वाले हैं।
पिता - कैसे बेटा?
बच्चा - मैं फेल हो गया हूं। अब आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।
हा हा हा ...

HindiJokes_KWStorytime



2. एक छोटी सी लड़की ने अपनी मां से पूछा - मम्मी! आपने कहा था कि परियों के पंख होते हैं और वह उड़ सकती हैं?
मम्मी - हां बेटी, कहा था!
लड़की - कल रात पापा, काम वाली को कह रहे थे कि वह तो परी हैं। क्या वह कब उड़ेगी मम्मी?
मम्मी (लड़की से) - हां बेटी! सुबह होते ही उड़ जाएगी।
हा हा हा ...


3. टीटू (सर से) - "लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते है? मैथ्स में क्यों नहीं?"
टीचर (टीटू से) – "ज्यादा 3-5 मत करो, 9-2-11 हो जाओ, नहीं तो 5-7 खींच कर दूंगा, तो 6 के 36 नजर आएंगे और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।"
टीटू (सर से) - "बस सर!समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है। मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।"
हा हा हा ...


आशा करती हूं कि आपको इस जोक्स को पढ़कर मजा आया होगा। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूले। हमने यह जोक्स इंटरनेट से लिए हैं।  अगर आप लोगों के पास भी कुछ जोक्स है तो हमें लिखकर जरूर भेजिएगा, हमारे इस ईमेल पर।
अपना ख्याल रखिए खुश रहिए!
धन्यवाद!!

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.