आज हम आपको भगवान गणेश जी की एक और प्रसिद्ध कहानी सुनाने जा रहे हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार धन के देवता कुबेर भगवान शिव और माता पार्वती के पास अपने यहां भोजन करने के लिए आमंत्रित करने कैलाश पर्वत पहुंचे। लेकिन शिवजी कुबेर की मंशा को समझ गए थे कि वे सिर्फ अपनी धन-संपत्ति का दिखावा करने के लिए उन्हें अपने महल में आमंत्रित कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण कार्य में उलझे होने का कारण बताते हुए आने से मना कर दिया। अब जहां भगवान शंकर नहीं जाएंगे जाहिर सी बात है, वहां माता पार्वती का क्या काम तो माता पार्वती ने उन्हें ये बोलकर मना कर दिया कि अगर उनके पतिदेव नहीं जाएंगे तो वो भी नहीं जाएंगी। ऐसे में कुबेर दुखी हो गए और भगवान शिव से प्रार्थना करने लगे। तब शिव जी मुस्कुरा कर बोले कि आप मेरे पुत्र गणेश को ले जाएं।
Pages
Search Any Story
शेखचिल्ली के किस्से की शुरुआत और कैसे मिला उन्हें यह नाम | शेखचिल्ली
शेखचिल्ली शब्द -
आपने अक्सर सुना होगा कि कुछ लोग जो अपनी कल्पनाओं में खोए रहते हैं, या ख्याली पुलाव बनाते हैं, उन्हें लोग शेखचिल्ली कहते हैं। शेखचिल्ली शब्द तब इस्तेमाल किया जाता है, जब इंसान ख्याली पुलाव या हवा में महल बनाने वाली बातें करता हैं, जो असल में हो नहीं।
हिंदी डिक्शनरी के अनुसार "शेखचिल्ली" का मतलब -
1. एक कल्पित चरित्र जिसके संबंध में कई हास्यपरक कहानियाँ और किस्से मशहूर हैं।
2. दिवास्वप्न देखने वाला व्यक्ति।
3. ऐसा मूर्ख व्यक्ति जो बिना सोचे-समझे बड़े-बड़े मंसूबे बाँधता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)